फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather forcast in west up

दो दिन वेस्ट यूपी में आंधी, ओले के आसार

Sat, 06 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
weather forcast in west up
दो दिन वेस्ट यूपी में आंधी, ओले के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। वेस्ट यूपी में एक बार फिर से मौसम पलटी मारने को तैयार है। तापमान में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिनभर तेज हवाओं से लोग परेशान रहे। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे की रही। जिस कारण से दिन का तापमान गिर गया और रात का बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 7 और 8 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
शुक्रवार सुबह तेज धूप खिली थी। सुबह हवा की रफ्तार 10 किमी के आसपास रही तो दोपहर के समय में 15 किमी प्रति घंटे की रही। हवा तेज होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शनिवार से पश्चिमी हिमालय पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलदंशहर, शामली, गाजियाबाद, मेरठ में 7 और 8 मार्च को गरज, चमक व आंधी के साथ बूंदाबांदी व ओले पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

हवाओं से कम हुआ एक्यूआई
मोदीपुरम। मौसम में चल रहे बदलाव और हवा की गति तेज होने पर फिर से मेरठ के एयर क्वलिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया जो शुक्रवार को गिरकर 236 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed