फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water from the Ganges spills out near Bastora Narang; villagers alarmed.

Meerut News: बस्तोरा नारंग के समीप गंगा से बाहर निकला पानी, ग्रामीण भयभीत

Thu, 09 Jul 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Water from the Ganges spills out near Bastora Narang; villagers alarmed.
गंगा से बाहर निकला पानी स्रोत संवाद
- तहसीलदार ने किया निरीक्षण, बिजनौर बैराज से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। तहसीलदार निरंकार सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता घनश्याम दास ने बताया कि लगातार बारिश के कारण गंगा में पानी का प्रवाह बढ़कर 80 हजार क्यूसेक पहुंच गया है। दो दिन पहले तक यह करीब 40 हजार क्यूसेक था। जलस्तर बढ़ने से बस्तौरा नारंग गांव के समीप गंगा का पानी तट से बाहर निकलकर खेतों की ओर फैलने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ग्रामीण राजू चौहान ने तहसीलदार को बताया कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो पिछले वर्ष की तरह गांव में बाढ़ आने की आशंका है। उन्होंने समय रहते राहत एवं बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार निरंकार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।


एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। खादर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

गंगा से बाहर निकला पानी स्रोत संवाद

गंगा से बाहर निकला पानी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed