फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warns of self-immolation if woman is not recovered

महिला की बरामदगी न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 06 Feb 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Warns of self-immolation if woman is not recovered
महिला की बरामदगी न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

सरधना। बेगमाबाद गांव निवासी एक महिला 26 दिसंबर से लापता है। गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल सका है। ससुराल वाले उसकी बरामदगी की मांग कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को मायके वालों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजते हुए सात फरवरी तक महिला की बरामदगी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

बेगमाबाद गांव निवासी राखी पत्नी आदेश 26 दिसंबर, 2020 को खेत पर काम करने गई थी। लेकिन खेत से नहीं लौटी। महिला के ससुराल वालों ने थाने पर राखी की गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। शुक्रवार को महिला के मायके मेहरमती गणेशपुर निवासी राजेश पुत्र राम सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राखी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि सात फरवरी तक पुलिस राखी की बरामदगी नहीं करती है तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। इस मामले में सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में है। महिला की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed