{"_id":"61a3e8e7c5e59068eb123a35","slug":"warning-to-mp-and-mla-for-link-marg-meerut-news-mrt566776252","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक मार्ग : एक सप्ताह का जनप्रतिनिधियों को अल्टीमेटम, चुनाव में उठाना होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक मार्ग : एक सप्ताह का जनप्रतिनिधियों को अल्टीमेटम, चुनाव में उठाना होगा नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनप्रतिनिधियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
मेरठ। सेना और प्रशासन के बीच 27 अक्तूबर को हुई बैठक को एक महीना बीत जाने के बाद भी संयुक्त सर्वे न होने पर जनांदोलन समिति में आक्रोश है। सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। समिति अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर सर्वे नहीं हुआ तो भाजपा को शहर की तीनों सीट गंवानी पड़ेंगी।
रविवार को जनांदोलन समिति ने बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग के लिए नवल विहार कॉलोनी के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर लगाकर धरना दिया। साबुन गोदाम, चंद्रलोक, नवल विहार के निवासियों ने लिंक मार्ग निर्माण की मांग की। समिति और धरने में शामिल सभी लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शहर को जोड़ने के लिए देश की पहली रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे, रिंग रोड आदि का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन 800 मीटर मार्ग निर्माण के लिए लोगों को सड़क पर बैठना पड़ रहा है। धरने में विनोद सिरोही, अशोक गुप्ता, हरपाल सिंह संजय जिंदल, निमित छाबरा, योगेश त्यागी मौजूद रहे।
आज वर्धमान पब्लिक स्कूल के बच्चे निकालेंगे रैली
आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए तीसरे सप्ताह में तीसरी बार स्कूली बच्चे रैली निकालेंगे। रेलवे रोड स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल के बच्चे सोमवार सुबह 11 बजे रैली निकालकर प्रशासन से लिंक मार्ग निर्माण की मांग करेंगे। इस स्कूल के बराबर से ही लिंक मार्ग का कार्य शुरू किया जाना है। इससे पहले महावीर शिक्षा सदन, भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चे रैली निकाल चुके हैं।