फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning of suicide if daughter is not found

UP: बेटी नहीं मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी, पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, ये है पूरा मामला

Fri, 30 Sep 2022 05:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 05:59 PM IST
सार

सात दिन बाद भी बेटी नहीं मिलने पर पिता ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
Warning of suicide if daughter is not found
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में टीपीनगर से सात दिन पूर्व लापता युवती के पिता ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा आत्महत्या की चेतावनी दी है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। उन्होंने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने घर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


टीपीनगर क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजीव ने बताया कि एक सप्ताह से बेटी तमन्ना लापता है। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस उसे तलाश नहीं कर रही है। पिता ने गुरुवार को वीडियो में बेटी के नहीं मिलने पर आत्महत्या की बात कही और इसका जिम्मेदार पुलिस को बताया।
विज्ञापन


टीपीनगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि युवती बालिग है। उसकी तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पिता को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case : एक ऐसी वारदात, जिसने छुड़ा दिए अफसरों के पसीने, नहीं मिला कटा हुआ सिर, तलाश जारी

वीडियो वायरल होने पर टूटी नींद
एक सप्ताह से पुलिस युवती की तलाश नहीं कर रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर पिता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। अधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान में लिया।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है हाजी इकबाल: परचून की दुकान से अकूत संपत्ति तक का सफर, ये राज जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed