फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning of a sit-in protest against indecency at Siwaya toll plaza

सिवाया टोल प्लाजा पर अभद्रता पर धरने की चेतावनी

Fri, 12 Sep 2025 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Warning of a sit-in protest against indecency at Siwaya toll plaza
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी के साथ सिवाया टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के विरोध में संगठन ने सोमवार 15 सितंबर को सिवाया टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। संगठन ने इसे टोल प्रबंधन की तानाशाही करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के अनुसार भाकियू किसान सभा की अधिकृत गाड़ियों की एंट्री कंट्रोल रूम के माध्यम से होती थी, जिसमें संदेश भेजकर टोल छूट दी जाती थी। लेकिन हाल ही में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कंट्रोल रूम में कॉल करके संगठन की गाड़ी निकालने की बात कही तो टोल कर्मियों ने बताया कि कंट्रोल रूम में नंबर बंद कर दिया गया है और टोल मैनेजर से बात करने को कहा। मनोज त्यागी के अनुसार उन्होंने टोल मैनेजर से बात की तो उसने गलत भाषा का प्रयोग किया और गाड़ी निकालने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि 6 दिन पहले भी ऐसी ही घटना एक अन्य संगठन पदाधिकारी के साथ हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने स्पष्ट कहा कि भाकियू किसान सभा इस तरह के गलत और अपमानजनक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed