फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   want to avoid fraud, then keep mobile with you while withdrawing money from ATM

आपके काम की खबर: फ्रॉड से बचना है तो एटीएम से रुपये निकालते वक्त मोबाइल जरूर रखें साथ

Tue, 01 Dec 2020 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Dec 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
want to avoid fraud, then keep mobile with you while withdrawing money from ATM
एटीएम का उपयोग - फोटो : iStock
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक को एटीएम से रकम निकालने के दौरान अपना मोबाइल फोन साथ रखना होगा। एटीएम में डेबिट कार्ड डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को फीड करने के बाद ही कैश निकल पाएगा। एसबीआई के बाद अब पीएनबी ने भी सुरक्षा की दृष्टि से इसे लागू कर दिया है।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक में एक दिसंबर से एटीएम से धन निकासी की खातिर ग्राहक के लिए मोबाइल फोन साथ रखना अनिवार्य कर दिया है। पीएनबी के चीफ मैनेजर मानिक बैनर्जी ने बताया कि पीएनबी खाताधारक यदि एटीएम से रुपये निकालने जा रहे हैं तो उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल फोन साथ रखना होगा। वरना धन का निकासी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


बैंक ने कार्ड के जरिए हो रहे फ्राड को रोकने के लिए ये नया फीचर जोड़ा है। पीएनबी के सभी एटीएम पर यह व्यवस्था पहली दिसंबर से शुरू हो रही है।

एटीएम में कार्ड डालने के बाद बैंक का सिस्टम ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगा। ग्राहक को वह ओटीपी फीड करना होगा। यदि वह ओटीपी सही होगा तभी एटीएम से रुपये निकलेंगे वरना ट्रांजेक्शन निरस्त हो जाएगी। एसबीआई के चीफ मैनेजर हरीश वाधवा ने बताया कि एसबीआई ओटीपी फीड करने के बाद ही कैश निकलने की अनिवार्यता को बीते अगस्त में ही लागू कर चुका है। 

जिले में अभी रात्रि कर्फ्यू नहीं
कोरोना संक्रमण को लेकर डीएम के. बालाजी ने मंडलायुक्त सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जिले में रात्रि कर्फ्यू लागू नहीं लगाया जाएगा। कोरोना मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है। रोजाना 5-6 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। रोजाना औसतन 200 मरीज मिल रहे हैं। पिछले 20 दिन में मरीजों की संख्या बढ़ी नहीं है।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लगातार प्रयास चल रहे हैं। डीएम ने बताया कि यदि एक परिवार में एक या दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिलते हैं तो उस दायरे में 50 मीटर तक आवागमन बंद रहेगा। यदि दूसरे परिवार का व्यक्ति पॉजिटिव मिलता है तो 100 मीटर का लागू होगा। कंटेनमेंट जोन में वह इलाका सील रहेगा। होम आइसोलेशन को लेकर प्रशासन सख्त है। 

अब बिना एचएसआरपी नहीं होंगे वाहन संबंधी कार्य
मेरठ। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) पर दी गई छूट सोमवार को खत्म हो गई। आज से 31 दिसंबर तक उन्हीं वाहनों का कार्य किया जाएगा जिनके पास एचएसआरपी होगी या उसके लिए किए गए आवेदन की रसीद होगी। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया बिना एचएसआरपी लगे वाहनों का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। वहीं, वाहन स्वामी वाहन डीलर से संपर्क कर एचएसआरपी लगवा सकते हैं।

बुकमाईएचएसआरपी डॉट काम पर भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यहां पर निजी व व्यावसायिक वाहन के दो ऑप्शन दिखाई देंगे। निजी व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, सीएनजी, सीएनजी प्लस पेट्रोल का ऑप्शन चुनना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed