फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voting faster than before, yet municipal corporation is behind in ranking

पहले से वोटिंग तेज, फिर भी रैंकिंग में पीछे नगर निगम

Fri, 05 Feb 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Voting faster than before, yet municipal corporation is behind in ranking
पहले से वोटिंग तेज, फिर भी रैंकिंग में पीछे नगर निगम
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2021 के लिए नगर निगम अपनी रैंकिंग सुधार के लिए जुटा हुआ है। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद जहां शहर में सफाई व्यवस्था पहले से कुछ बेहतर हुई है। वहीं, नागरिक फीडबैक में भी पहले से ज्यादा वोट कर रहे हैं। इसके बावजूद रैकिंग में मेरठ अभी काफी पीछे है। सहारनपुर नगर निगम भी वोट बटोरने में मेरठ नगर निगम से आगे चल रहा है। प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं की बात करें तो अभी तक बाजी लखनऊ नगर निगम के हाथ लगी है जो सर्वाधिक वोट पाकर अभी भी पहले स्थान पर है। निगम के अफसर दावा कर रहे हैं कि फीडबैक के लिए वोटिंग में जल्द ही तेजी आएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2021 की अंतिम तिमाही में इन दिनों सिटीजन फीडबैक चल रहा है। इसके तहत शहर के नागरिक अपने शहर की सफाई और निगम की तरफ से दी जा रही नागरिक सुविधाओं आदि के बारे में फीडबैक दे रहे हैं। एक जनवरी से शुरू हुए इस फीडबैक में मेरठ नगर निगम को अब तक 78515 वोट मिल चुके हैं। इसमें 50490 वोट एप के माध्यम से मिले हैं और 28078 वोट पोर्टल के माध्यम से मिले हैं। हालांकि इतने वोट पाकर भी अभी मेरठ नगर निगम प्रदेश में नौवें स्थान पर चल रहा है। लखनऊ नगर निगम 420427 वोट पाकर पहले स्थान पर चल रहा है जबकि 375945 वोट के साथ कानपुर दूसरे और 375019 वोट पाकर प्रयागराज नगर निगम तीसरे स्थान पर चल रहा है। सहारनपुर नगर निगम 201818 वोट पाकर चौथे स्थान पर है, जो मेरठ से काफी आगे है। इसलिए यहां के नागरिक भी तेजी से वोटिंग करेंगे तो रैंकिंग में अपेक्षित सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन

----
पिछले साल से ज्यादा वोट ले चुका नगर निगम
- सिटीजन फीडबैक में भले ही नगर निगम फिलहाल नौवें नंबर पर चल रहा हो लेकिन यह आंकड़ा पिछले साल मिली वोटों से दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। लगातार निगरानी और निरीक्षण के चलते फीडबैक लगातार बढ़ रहा है। दो दिन पहले नगर निगम 58417 वोट पाकर 15वें नंबर पर चल रहा था। दो दिन के अंदर ही रैंकिंग ऊपर आई है। नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि सिटीजन फीडबैक में तेजी से वोटिंग हो रही है। कुछ दिन में ही यह आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच जाएगा। शहर की रैंकिंग सुधार के लिए निगम अधिकारी और कर्मचारी पूरी मेहनत कर रहे हैं। निगम पार्षदों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed