फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voters will be kind to veterans in Hastinapur, will be decided today

Meerut News: हस्तिनापुर में दिग्गजों पर मतदाता कितने मेहरबान, आज होगा फैसला

Sat, 13 May 2023 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Voters will be kind to veterans in Hastinapur, will be decided today
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में नगर पंचायत चेयरमैन सीट के लिए हुए चुनाव के लिए ऐतिहासिक नगरी की जनता का एक-एक वोट सत्ताधारी भाजपा और 15 वर्षों से चेयरमैन सीट पर काबिज निर्दलीय उम्मीदवार सहित दोनों ही दिग्गजों का कद तय करेगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी सुधा खटीक के समर्थन में उनके भाई एवं हस्तिनापुर विधानसभा से विधायक व राज्य मंत्री दिनेश खटीक, भाजपा नेता सुनील भराला, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा समेत कई मंत्रियों ने प्रचार किया। वहीं तीन बार के विजेता निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुनीता वर्मा ने सिर्फ कस्बे में अपने करीबियों के साथ प्रचार किया। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।दोनों पार्टियों के दिग्गजों पर मतदाता कितने मेहरबान हुए ये शनिवार को आने वाला परिणाम तय करेगा। इस सीट पर जीत हासिल करना न सिर्फ राज्य मंत्री दिनेश खटीक, बल्कि भाजपा के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल है। आज आने वाले नतीजों से प्रत्याशियों का कद तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed