फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vishwa hindu parishad leader said, Ram temple will remain in Ayodhya

'पूरी दुनिया एक हो जाए तो भी राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता'

Sat, 01 Dec 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
vishwa hindu parishad leader said, Ram temple will remain in Ayodhya
राम मंदिर - फोटो : amar ujala

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा यदि पूरी दुनिया एक हो जाए तो भी भव्य राम मंदिर को बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इस दौरान उन्होंने दारुल उलूम देवबंद को लेकर विवादित भाषण दिया और भड़काऊ नारा भी लगवाया। 

विज्ञापन


विहिप की शनिवार को हुई शंखनाद जनसभा में सुरेंद्र जैन ने कहा कि अब 1947 नहीं है, जब एक धमकी पर नेहरू जी झुक गए थे और उन्होंने भारत का विभाजन स्वीकार कर लिया था। आज मोदी और योगी हैं। उन्होंने कहा कि 1528 में जिस दिन बाबर ने राम मंदिर तुड़वाया था, उसी दिन से हिंदू संघर्ष कर रहा है। जिस दिन मंदिर तोड़ा था उसी दिन वहां पर लाखों हिंदुओं का बलिदान हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि सोमनाथ की तरह उस समय अयोध्या में मंदिर बन जाता तो समाज में उग्रवाद और आतंकवाद नहीं होता और कोई जेहाद नहीं करता, यह दारुल उलूम भी नहीं होता। अगर होता तो पूरे देश के अंदर रामराज होता। कोई आतंकवादी तैयार नहीं करता, कोई भी वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने का विरोध नहीं करता। सब एक भारत माता के सुपुत्र होते। सुरेंद्र जैन ने आरोप लगाया कि सऊदी अरब और पाकिस्तान से दारुल उलूम को आर्थिक सहायता दी जाती है। जो पैसा विदेशों से आता है, वह राष्ट्र विरोधी तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है। उनकी केंद्र सरकार से मांग है कि विदेश से मिलने वाली मदद की जांच की जाए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अजहर मसूद कहता है कि यदि राम मंदिर बनेगा तो काबुल से लेकर दिल्ली तक लाशें बिछा देंगे। मैं उसे चुनौती देता हूं कि अगर तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है, तो एक बार दिल्ली की तरफ मुंह करके ही देख लो।  कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। दिल्ली में होने वाली धर्म सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता जुटेंगे और केंद्र सरकार से मंदिर निर्माण की मांग की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल सिंह और संचालन विकास त्यागी ने किया। कार्यक्रम में डाक्टर राजकुमार रावत, जिलाध्यक्ष मांगेराम, नवाब सिंह, शिवकुमार गौड़, श्यामवीर त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, पंकज त्यागी, हरीश शर्मा, आशीष रोड, नेपाल सिंह, विवेक त्यागी, आशुतोष गुप्ता, डाक्टर पवन सिंह, राजवीर सिंह और गजराज राणा आदि मौजूद रहे।  
    
मुजफ्फरनगर और गुजरात की याद भी दिलाई
विहिप नेता सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में पांच साल में 65 आतंकवादी पकड़े गए हैं, उनका संबंध दारुल उलूम के साथ है। इसलिए बार-बार धमकी दी जा रही है, लेकिन हिंदू समाज का सामर्थ्य बार-बार सामने आ रहा है, जिसे गुजरात में भी देखा और मुजफ्फरनगर में भी देखा। मुझे लगता है कि अब इन्हें धमकी देना बंद करना चाहिए। सुरेंद्र जैन ने कहा कि इनके संस्थापक (दारुल उलूम) के गुरु वहाबी संप्रदाय के संचालक थे और वहाबी आतंकवाद का जनक है। इसलिए साफ शब्दों में कहता कि हूं यहां से आतंकवादी पकड़े जाते हैं, आखिर क्यों? इसलिए सफाई नहीं चाहिए, इसकी जांच सरकारी एजेंसी कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed