जैन मुनि का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मलेशिया तक गूंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि और एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज का यह वीडियो मलेशिया से वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में जैन मुनि युवती के कमरे में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। फिर युवती संदिग्ध हालात में गायब हो गई। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ घंटों में ही पूरे देश में फैल गया। जानिए आखिर क्या है इस आपत्तिजनक वीडियो का राज?
ये है पूरा मामला
जैन मुनि के इस वायरल वीडियो ने पूरे देश में बवाल खड़ा कर दिया है। लेकिन यह वीडियो भारत से ज्यादा विदेश में वायरल हो रहा है। वहीं बीते बुधवार को इस वीडियो को लेकर यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में चर्चा तेज हो गई। खास बात यह है कि जिस तरह से वीडियो में जैन मुनि को एक संदिग्ध युवती के साथ देखा जा रहा है। उससे उनके अनुयायियों में निराशा लाजिमी है।
युवती को नयन सागर महाराज की पुरानी अनुयायी बताया जाता है, जो अक्सर उनके कार्यक्रमों के दौरान दिखाई भी देती रही है। जिस कमरे व लाबी का वीडियो वायरल हुआ है, वह काफी हाईटेक नजर आ रहा है। वीडियो पर 23 व 24 जून की तिथि समय सहित अंकित हो रही है। फिलहाल नयन सागर महाराज के चंडीगढ के दिगंबर जैन सेक्टर 27-बी में चातुर्मास करने की सूचना है।
वहीं इस वीडियो पर समाज का कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में नयन सागर महाराज के विरुद्ध उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना बहादराबाद में 28 जुलाई को युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नयन सागर महाराज ने दी सफाई
नयन सागर महाराज का कहना है कि 29 जुलाई से मेरा चंडीगढ़ में चतुर्मास चल रहा है। उसमें बाधा डालने के लिए यह सब षड्यंत्र रचा गया। वीडियो एक महीने बाद मलेशिया से ही क्यों वायरल किया गया? मुझे सिर्फ 48 घंटे का समय दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी का हो जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/