फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vipul Saharan of Atta Chindaudi Khas selected in UP Pro Kabaddi League

Meerut News: अट्टा चिंदौड़ी खास के विपुल सहारण का यूपी प्रो कबड्डी लीग में चयन

Fri, 07 Nov 2025 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Vipul Saharan of Atta Chindaudi Khas selected in UP Pro Kabaddi League
रोहटा। ​खिलाड़ी विपुल सहारण। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव अट्टा चिंदौड़ी खास के युवा खिलाड़ी चौधरी विपुल सहारण ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर प्रदेश स्तर पर गांव का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में विपुल का चयन काशी किंग्स टीम में हुआ है। टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। उनके चयन की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उत्तर प्रदेश प्रो कबड्डी लीग सीजन-2 के मुकाबले 25 दिसंबर से नोएडा स्टेडियम में शुरू होंगे। लीग में कुल 12 टीमें लखनऊ लायंस, यमुना योद्धा, नोएडा निंजा, गजब गाजियाबाद, काशी किंग्स, अवध रामदूत, बृज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर, पूर्वांचल पैंथर्स, अलीगढ़ टाइगर्स और कानपुर वॉरियर्स हिस्सा लेंगी। किसान परिवार से संबंध रखने वाले 24 वर्षीय विपुल सहारण ने अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उन्हें पिता सुशील कुमार और माता सुरेम देवी के आशीर्वाद से मिली है। विपुल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच देवेंद्र शर्मा, बबली नरेंद्र काकड़ा, जितेंद्र सरगम और उपेंद्र को दिया। इनके मार्गदर्शन में उन्होंने अपने खेल को निखारा। विपुल ने कहा कि राष्ट्रीय कबड्डी स्टार राहुल चौधरी उनके आदर्श हैं और वह भी भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed