{"_id":"6ae3563ad7cfbcf093001393","slug":"villagers-welcomed-vaibhav-a-gold-medal-winner-at-the-junior-national-championship-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114082-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता वैभव का ग्रामीणों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता वैभव का ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया गांव का नाम, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे कुशावली गांव निवासी वैभव भारद्वाज का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उनकी उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने वैभव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुशावली निवासी प्रमोद कुमार उर्फ बबलीस के पुत्र वैभव भारद्वाज ने 41वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने अपने परिवार, गांव और मेरठ जिले का नाम रोशन किया। वैभव के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। उनकी सफलता को गांव के लिए गौरव का विषय बताया। ग्रामीणों ने कहा कि वैभव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी। परिजनों ने भी वैभव की सफलता पर खुशी जताई।