फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   villagers found two bag full of posts

कैली में दो बोरे में भरी डाक मिली, हंगामा

Thu, 22 Aug 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
villagers found two bag full of posts
दौराला। कैली गांव में एक व्यक्ति के पास मंगलवार को दो बोरे में भरे ग्रामीणों के आधार कार्ड, नौकरी के नियुक्ति पत्र एवं कॉलेज के प्रवेश पत्र मिले हैं। जिस पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति डाक विभाग से आई उनकी डाक देने के बदले में सुविधा शुल्क मांगता है।
विज्ञापन

कैली गांव निवासी हसीन, जराफत व जाहिद ने बताया कि उनका पोस्ट ऑफिस सकौती लगता है। यहां तैनात एक डाकिये ने उनके गांव के ग्रामीणों के आधार कार्ड, नौकरी के नियुक्ति पत्र एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रवेश पत्र आदि एक प्राइवेट व्यक्ति को दे दिए। उक्त व्यक्ति ने उस डाक को वितरित नहीं किया। जिस कारण बहुत से ग्रामीणों को नौकरी, दाखिले आदि से हाथ धोना पड़ा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कुछ ग्रामीणों को पोस्ट वितरित की तो उनसे सुविधा शुल्क लिया। जिस कारण ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। वहीं, ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है। उधर, एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। डाक विभाग के अधिकारी ने नाम नहीं बताते हुए कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है। वह बृहस्पतिवार को जांच करने सकौती पोस्ट ऑफिस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed