फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers beat up a youth on suspicion of theft

चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को पीटा

Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up a youth on suspicion of theft
खरखौदा। ड्रोन के बाद अब गांव में रात्रि में चोरों के आने का शोर शराबा है। सोमवार रात क्षेत्र के गांव कैली, खरखौदा, कूड़ी व कबट्टा आदि गांव में चोरों के आने की सूचना उड़ती रही।
विज्ञापन

गांव कबट्टा में सोमवार रात करीब 12 बजे से मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक ग्रामीण गन्ने के खेत में चोरों का पीछा करते रहे। उधर, पुलिस भी उनके साथ लगी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार शाम कबट्टा निवासी ग्रामीणों ने एक युवक को जंगल से दबोचा तथा उससे पूछताछ की, लेकिन युवक ने कुछ नहीं बताया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई की। पुलिस ग्रामीणों के कब्जे से उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गई। खरखौदा पुलिस ने युवक से कुछ पूछने का प्रयास किया तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। तलाशी में उसकी जेब में अनेकों पुराने कागजात मिले। जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने युवक का इलाज कराया।
विज्ञापन

खरखौदा के लोगों ने बताया कि सोमवार रात अज्ञात चोर ब्लॉक रोड स्थित बृजेश पुत्र ओंकार त्यागी के मकान में घुस गए और चोरी का प्रयास किया, लेकिन बृजेश ने उनका विरोध किया। इस पर बृजेश को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, चोरों ने खरखौदा में ही बालवीर व सुभाष के मकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed