फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers angry over changing the name of the school

Meerut News: स्कूल का नाम बदले जाने पर ग्रामीणों में रोष

Wed, 25 Feb 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over changing the name of the school
गांव पाली के लोग नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। गांव पाली के लोगों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को पत्र देकर शहीद के नाम पर बनाए गए स्कूल का नाम बदलकर उच्च प्राथमिक विद्यालय किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुनः शहीद के नाम पर विद्यालय का नाम किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव पाली निवासी शहीद जगवीर सिंह गुर्जर पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में शहीद हुए थे। उनके नाम पर विद्यालय बनाया गया था। इसका अब नाम बदलकर उच्च प्राथमिक विद्यालय रख दिया गया है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने विद्यालय का नाम शहीद जगवीर सिंह गुर्जर के नाम पर किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि शहीद का नाम हटाना शहीदों का अपमान है। शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्र में विद्यालय का नाम पुनः शहीद जगवीर सिंह गुर्जर के नाम पर ही किए जाने की मांग की है। पत्र देने वालों में सुनील गुर्जर पाली, दीपक गुर्जर, अंकुर गुर्जर, निशांत, अनीश नागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed