फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video recording will be done while cooking in the pavilion

मंडप में खाना बनाते समय होगी वीडियो रिकार्डिंग

Mon, 22 Feb 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Video recording will be done while cooking in the pavilion
मंडप में खाना बनाते समय होगी वीडियो रिकार्डिंग
विज्ञापन

-- थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना के बाद जागी एसोसिएशन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राधा गोविंद मंडप में मेरठ मंडप एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले पर मंथन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडप में खाना बनाते समय सीसीटीवी और वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी ताकि आगे से ऐसी कोई स्थिति सामने न आए।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने लिसाडी गेट क्षेत्र के आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया था। इसी मामले को लेकर मंडप एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष मनोज गुप्ता और महामंत्री विपुल सिंघल ने ऐसी घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कारीगर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शादी समारोह के लिए बुकिंग कराने वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। पहले ऐसे आयोजन होते थे तो आयोजकों की ओर से ही खानपान सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। इसलिए अब मंडप संचालकों को ही जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों ने कहा कि खाना बनाने वाले स्थलों पर सीसीटीवी और अन्य कैमरों की बेहतर व्यवस्था रखी जाए ताकि कर्मचारियों पर पूरी नजर रखी जा सके। यह भी हिदायत दी गई कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाए। यदि जरूरत हो तो खाने वाली जगहों पर निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ रखा जाए।
मंडप एसोसिएशन की ओर से आरोपी को पकड़ने में मदद करने वाले अधिवक्ता अजय गर्ग और यशोदा यादव के प्रयासों को सराहा। बैठक में चेयरमैन सुबोध गुप्ता, नरेश कंसल , कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गिरीश मित्तल, सुधीर प्रेमी, सुभाष चंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, नवीन अरोड़ा, सतीश कुमार मंगा, श्री कृष्ण गुप्ता, विनीत अग्रवाल आदि रहे।

----
आरोपी नौशाद को जेल भेजा
मेरठ। शादी समारोह में रोटी पर थूक लगाने के मामले में आरोपी नौशाद को पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, नौशाद पक्ष के लोगों ने जमानत की अर्जी लगाई थी। लेिकिन इस अर्जी को खारिज कर दिया गया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद ही नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed