फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of drunk sub inspector goes viral on social media in Saharanpur , suspended

अपनी सुध न वर्दी की: सहारनपुर में नशे में धुत दरोगा को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सस्पेंड

Sun, 15 Nov 2020 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Nov 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Video of drunk sub inspector goes viral on social media in Saharanpur , suspended
drunk policeman - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यूपी पुलिस के दरोगा ने फिर से महकमे की किरकिरी करा दी। शहर के सोफिया मार्केट में एक नशे में धुत दरोगा का वीडियो स्थानीय दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं अनुशासनहीनता के मामले में नशे में धुत दरोगा को तत्काल रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसमें एक दरोगा वर्दी पहने नशे में धुत होकर एक दुकान के सामने लेटा है वहीं उसकी यूनिफाॅर्म की शर्ट और नेमप्लेट जमीन पर पड़ी हुई है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने नशे में धुत दरोगा से उसकी चैकी व पता पूछने का प्रयास किया लेकिन दरोगा नशे में इस कदर धुत था कि वह कुछ नहीं बता सका। 
विज्ञापन


वहीं एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से इसका एक वीडियो बना लिया और इसे अपने फेसबुक पर शेयर कर दिया। यह वीडियो दीवाली का बताया जा रहा है। जिसमें दरोगा जमीन पर लेटा है और जानकारी करने पर कुछ नहीं बता रहा। जबकि नेमप्लेट पर दरोगा का नाम देवेंद्र कुमार अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने वाले शख्स ने अपने फेसबुक पर करने वाले शख्स ने वीडियो बनाते हुए नशे में धुत दरोगा से जानकारी करनी चाही और कहा कि आपको जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन आप यदि इस तरह सुरक्षा करेंगें तो जनता का क्या होगा। कहा कि क्या हाल हो गया है उत्तर प्रदेश पुलिस को यूपी पुलिस कमाल है। शख्स दरोगा का पता भी पूछता है कि आप जानकारी दे दें मैं आपको वहां पहुंचा दूंगा। लेकिन दरोगा से बोला तक नहीं जा रहा है। 

वीडियो में अन्य राहगीर भी उसे देखकर आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो जैसी ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। वहीं दोपहर को एसएसपी ने नशे में धुत दरोगा को सस्पेंड कर दिया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed