{"_id":"5de6b5828ebc3e54f22ecdc7","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-has-given-national-award-to-ankur-dhama-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति से अवार्ड पाकर बेहद खुश है अंकुर धामा, राष्ट्रपति ने की हौसले की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति से अवार्ड पाकर बेहद खुश है अंकुर धामा, राष्ट्रपति ने की हौसले की प्रशंसा
Wed, 04 Dec 2019 12:53 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ अंकुर धामा
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्ड विजेता पैरा एथलीट अंकुर धामा को दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए प्रेरणादायी कार्य करने पर नेशनल अवार्ड दिया गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने धामा को सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अंकुर के हौसले की प्रशंसा की। अवार्ड पाकर अंकुर ने दिव्यांगों से हौसले के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अंकुर को नेशनल अवार्ड दिया। शाम के समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ अंकुर धामा ने भोजन किया। इससे पहले अंकुर 2018 में अर्जुन पुरस्कार जीत चुके हैं। वह जिले का छठा अर्जुन अवार्ड था। पैरालंपिक खेलों में भी अंकुर ने देश का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कप्तान प्रियम गर्ग ने दिया अमर उजाला के हर सवाल का जवाब, मां के नाम पर हुए भावुक
विज्ञापन
वहीं 2014 के एशियाई खेलों में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते थे। अंकुर धामा ने बचपन में ही आंखों की रोशनी गंवा दी थी। अंकुर के भाई गौरव धामा ने कहा कि पुरस्कार मिलने की बेहद खुशी है।
वहीं अंकुर धामा ने कहा कि नेशनल अवार्ड मिलने से वह बेहद खुश हैं। दिव्यांगों को हौसला नहीं हारना चाहिए। हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। कामयाबी मिलने से कोई नहीं रोक सकता।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/