फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vice-president election in the corporation: BJP in turmoil, voting on March 7

निगम में उपाध्यक्ष चुनाव : भाजपा में खलबली, सात मार्च को मतदान

Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Vice-president election in the corporation: BJP in turmoil, voting on March 7
मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद का चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों में खलबली मची हुई है। भाजपा से बागी पार्षद संजय सैनी ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके बाद से भाजपा द्वारा अपने मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकारिणी सदस्य को प्रत्याशी बनाने पर मंथन कर रही है। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव 7 मार्च 2026 को होना तय हुआ है।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया द्वारा 28 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव स्थगित करने के बाद नया कार्यक्रम जारी करते हुए उपाध्यक्ष पद का चुनाव 7 मार्च 2026 को कराने की बात कही है। संजय सैनी के बागी तेवर और क्रॉस वोटिंग होने की भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर भाजपा पार्षद एकजुट रखने पर काम चल रहा है। क्योंकि कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा से बागी होकर सदस्य का चुनाव पार्षद संजय सैनी ने जीता था। इसमें भाजपा के दो पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी को छोड़कर क्रॉस वोटिंग कर दी थी। अब उपाध्यक्ष के चुनाव में भी संजय सैनी ने चुनाव लड़ने की ताल ठोकी है। कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह, संदीप रेवड़ी, दीपिका शर्मा, पंकज गोयल में से किसी एक को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतारने की मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed