{"_id":"6a0b45fc63c884e363093704","slug":"veteran-theatre-personality-shankar-dey-bids-adieu-to-the-world-meerut-news-c-72-1-mct1005-153503-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वरिष्ठ रंगकर्मी शंकर डे ने दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वरिष्ठ रंगकर्मी शंकर डे ने दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
मेरठ। वरिष्ठ रंगकर्मी शंकर डे का निधन हो गया है, जिससे रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरेंद्र शर्मा के बाद रंगमंच ने एक और प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है।
यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कलाकारों ने शंकर डे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। संस्था ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा और महासचिव विनोद कुमार बेचैन सहित अन्य सदस्यों ने शंकर डे के रंगकर्म की यात्रा को याद किया। उन्होंने हास्य नाटकों के साथ-साथ संजीदा अभिनय से भी दर्शकों को प्रभावित किया था। रंगमंच के लिए उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। सागर शर्मा, संभव, प्रत्यक्ष, उज्ज्वल, सीमा कौशिक, विभोर गौड़ आदि कई अन्य सदस्यों ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
-- -- -- --