{"_id":"69d92494f7f1df2c36087bdf","slug":"vehicular-traffic-may-resume-on-the-bridge-in-five-to-six-days-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112049-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिया पर पांच-छह दिन में शुरू हो सकता है वाहनों आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिया पर पांच-छह दिन में शुरू हो सकता है वाहनों आवागमन
विज्ञापन
थाने के सामने निर्माणाधीन पुलिया को देखते पी डब्लू डी के ए ई (हाथ में मोबाइल लिए हुए) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर-मवाना मार्ग पर थाने के सामने नाले की पुलिया निर्माण के कारण आवागमन में लोगों को हो रही भारी परेशानी से पांच से छह दिन में निजात मिलने की उम्मीद है। पीडब्लूडी द्वारा पुलिया पर वाहनों आवागमन शुरू कराया जा सकता है।
मवाना थाने के सामने नाले की पुलिया जर्जर अवस्था और क्षतिग्रस्त थी। जिसका निर्माण पीडब्लूडी द्वारा 16 मार्च से शुरू किया गया था। इसके लिए बस स्टैंड पुलिस चौकी, फलावदा चौराहा, थाने के सामने व नहर पुल पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती फलावदा चौराहे व नहर पुल पर की गई है। थाने के सामने पुलिया निर्माण के चलते मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर आवागमन बंद है। इस कारण वाहन छोटे वाहन गांव कौल-मुबारिकपुर मार्ग से बुड्ढा पीर व चौहान चौक होते हुए गुजर रहे हैं। अधिकांश रोडवेज बसें बाईपास से गुजर रही हैं। जबकि कुछ फलावदा चौराहे से होकर गुजरती हैं। मार्ग पर आवागमन बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बाजार के अंदर के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है।
शुक्रवार को पीडब्लूडी के अधिशासी अधिकारी श्रवण पाल ने निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पांच-छह दिन में पुलिया पर से सभी वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।