फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vacant house collapses in Arvindpuri during rains; major accident averted.

Meerut News: बरसात में अरविंदपुरी में गिरा खाली मकान, बड़ा हादसा टला

Thu, 09 Jul 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Vacant house collapses in Arvindpuri during rains; major accident averted.
-चार महीने पहले ही परिवार ने खाली कर दिया था मकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारी बरसात के चलते सदर बाजार थाना क्षेत्र के अरविंदपुरी में बृहस्पतिवार शाम एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के दौरान हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मकान मालिक इरशाद चार महीने से अपने परिवार के साथ तिवारी कॉम्प्लेक्स में रह रहे हैं। मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।


सदर बाजार के तिवारी कॉम्प्लेक्स निवासी इरशाद ने बताया कि अरविंदपुरी में उनका पुश्तैनी मकान है। मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में था। आशंका के चलते परिवार करीब चार महीने पहले ही मकान खाली कर दिया था। इसी कारण मकान गिरने के समय उसके भीतर कोई मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो दिनों से लगातार भारी बरसात हो रही है। बरसात के दौरान ही शाम के समय अचानक मकान से दरारें पड़ने जैसी आवाज आने लगी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, पूरा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। तेज धमाके के साथ धूल का गुबार उठ गया, जिससे कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों के बाहर एकत्र हो गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को मलबे से दूर रहने की सलाह दी। मकान मालिक भी मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर आ गई थी। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने जर्जर भवनों की जांच कराने और ऐसे मकानों को समय रहते चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ कैंट विश्व ज्योति राय का कहना है कि घर में चार महीने से कोई नहीं रह रहा था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed