{"_id":"689363c8259007c09301f744","slug":"uttar-pradesh-t-20-league-meerut-cricketers-will-captain-three-out-of-six-teams-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138292-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश टी-20 लीग : छह टीम में से तीन की कप्तानी करेंगे मेरठ के क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग : छह टीम में से तीन की कप्तानी करेंगे मेरठ के क्रिकेटर
विज्ञापन
- कानपुर से समीर रिजवी, लखनऊ से भुवनेश्वर कुमार और कानपुर की कप्तानी कर सकते हैं कर्ण शर्मा
- 17 अगस्त से होगी तीसरे सीजन की शुरुआत, भव्य होगा उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग का तीसरा सीजन 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। पिछले दो सीजन में मेरठ के क्रिकेटरों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अब इस सीजन में मेरठ के खिलाड़ी और भी शानदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे। इस सीजन में लीग की छह टीम में से तीन टीम के कप्तान मेरठ के क्रिकेटर होंगे। इसमें कानपुर के समीर रिजवी तो लखनऊ के भुवनेश्वर कुमार कप्तान रहेंगे। वहीं नोएडा की बात करें तो सबसे अनुभवी खिलाड़ी होने के नाम कर्ण शर्मा को टीम की जिम्मेदारी दी जा रही है।
यूपी टी-20 लीग में कानपुर की ओर से खेलते हुए समीर रिजवी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों सीजन में 400-400 से ऊपर रन बनाए। अब तीसरे सीजन पर उन पर इस प्रदर्शन को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी। वह कप्तानी का भार लिए टीम में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। लखनऊ की बात करें तो इस बार लखनऊ की ओर से भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान चुना गया है। भुवनेश्वर कुमार लीग में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी तो हैं ही इसके अलावा सबसे अधिक धनराशि में खरीदे जाने वाले भी खिलाड़ी है। उनके कंधों पर भी कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा इस बार नोएडा किंग्स की बात करें तो नोएडा की ओर से पिछले सीजन में नितीश राणा ने टीम की कप्तानी की थी। वह नोएडा की ओर से खेल रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली में लीग खेल रहे हैं। नोएडा की टीम में सबसे अनुभवी और इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कर्ण शर्मा इस बार नोएडा के कप्तान हो सकते हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। मेरठ के तीन क्रिकेटर इस लीग में कप्तान होंगे।
भव्य होगा उद्घाटन, कई फिल्मी हस्तियां प्रस्तुत करेंगी कार्यक्रम
17 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता का पहला मैच मेरठ और कानपुर के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, गायिका सुनिधि चौहान द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।