{"_id":"5bb58bde867a557ff47df0b1","slug":"uttar-pardesh-explosive-materials-dropped-from-plane-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान में उड़ते विमान से गिरी चिंगारी, छप्पर-कार में लगी आग, टुकड़ों पर लिखा कुछ ऐसा सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में उड़ते विमान से गिरी चिंगारी, छप्पर-कार में लगी आग, टुकड़ों पर लिखा कुछ ऐसा सब हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
विमान से गिरे विस्फोटक पदार्थ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में उड़ते एक जहाज से गिरीं चिंगारियों से किठौर सर्किल के माछरा गांव में एक छप्पर और एक कार में आग लग गई। हालांकि ग्रामीण इसे सैन्य अभ्यास मान रहे हैं, लेकिन पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की तो कुछ टुकड़े मिले हैं, जिन पर ‘कॉशन... एक्सप्लोसिव’ लिखा है।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे मेरठ से माछरा की ओर एक हवाई जहाज उड़ान भरता हुआ नजर आया। ग्रामीण खेतों में कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हवाई जहाज से गिरे तीन-चार गोले तेज आवाज के साथ आसमान में फटे।
जहाज माछरा गांव की आबादी के ऊपर आया तो नीचे चिंगारियां गिरती दिखीं और नरेश के घर में पास ही बने एक छप्पर के ऊपर गिर गई। पड़ोसी शेखर त्यागी के मकान में यह चिंगारी गिरी और जोरदार आवाज हुई।
विज्ञापन
इससे नरेश का छप्पर जल गया और शेखर की कार के बंपर ने आग पकड़ ली, जिसे ग्रामीणों ने बुझाया। शेखर ने बताया कि कई रोज से क्षेत्र में हवाई जहाज एवं हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं और जो शायद हिंडन एयरबेस से सैनिक अभ्यास के लिए उड़ान भर रहे हैं।

आशंका है कि इस दौरान शायद हवाई जहाज से निकला गोला आसमान में न फटकर नीचे आ गिरा। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह जहाज एयरफोर्स का था या नहीं?
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर टुकड़े एकत्र किए जिन पर ‘वार्निंग एक्सप्लोसिव’ लिखा मिला। घटना की सूचना थाना किठौर पुलिस को दी गई। फोरेंसिक टीम ने बताया कि अवशेष की जांच के बाद ही वास्तविकता की जानकारी हो पाएगी।
सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी एवं इंस्पेक्टर किठौर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोई जनहानि नही हुई है तथा जिन ग्रामीणों के मकान पर गोला गिरा है वे अपनी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा सकते हैं।

वहीं, एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि हवाई जहाज से विस्फोटक पदार्थ गिरा है। प्राथमिक जांच में ट्रेनिंग के दौरान विस्फोटक पदार्थ गिरने की बात सामने आ रही है। कोई घबराने वाली बात नहीं है।
हालांकि पुलिस इसकी गहनता से जांच करेगी। वहीं, देर रात सेना की एक टुकड़ी भी घटनास्थल की तलाश करते हुए गंगानगर पहुंची, जहां से पुलिस ने मामला किठौर थानाक्षेत्र के माछरा का बताकर उन्हें मौके पर भेजा है।