फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Urine scandal Meerut: Student beaten, father warns will commit self immolation if does not get justice

पेशाब कांड: मुंह में पिस्टल डाली, मारपीट कर छात्र को किया अधमरा, पिता बोले-इंसाफ न मिला तो करेंगे आत्मदाह

Mon, 27 Nov 2023 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में एक छात्र के मुंह पर पेशाब करने, उसके मुंह में पिस्टल डालने और जमकर मारपीट करने की घिनौनी वारदात सामने आई है। वहीं आरोपियों ने इसकी वीडियो भी वायरल कर दी। मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज पिता ने इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Urine scandal Meerut: Student beaten, father warns will commit self immolation if does not get justice
मेरठ में पेशाब कांड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में दोस्तों ने शराब पीने के बाद छात्र के बाल पकड़कर जमकर पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल मुंह में डाल दी। गले में बेल्ट डालकर सुनसान जगह ले गए। मुंह पर पेशाब किया। 

विज्ञापन

मेडिकल पुलिस ने रविवार को एक आरोपी आशीष मलिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। वहीं पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिलता तो वह आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पिछले वर्ष 12वीं की थी। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार कर रहा है। छात्र के पिता के मुताबिक 13 नवंबर की रात उनका बेटा मेडिकल के जागृति विहार में मौसी के घर गया था। वहां उसका दोस्त राजन मिल गया। वह उसे साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आशीष मलिक निवासी अजंता कॉलोनी, मोहित ठाकुर निवासी सोमदत्त विहार, अवि शर्मा निवासी जेल चुंगी और तीन अज्ञात ने उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। वे सभी शराब के नशे में थे। 

यह भी पढ़ें: Ganga Snan 2023: कार्तिक पूर्णिमा में 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया हर-हर गंगे का जयघोष 

उन्होंने छात्र को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उसके गले में बेल्ट डालकर मारा। मुंह में पिस्टल ठूंस दी। वे उसे जागृति विहार में सुनसान इलाके में ले गए। जान से मारने की धमकी दी। उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

उसे अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। 14 नवंबर की सुबह नौ बजे बदहवास बेटा घर पहुंचा तो उसने मारपीट की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने मेडिकल थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने 16 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

वीडियो वायरल हुई तो चला घृणित घटना का पता
छात्र के पिता ने बताया कि बेटे ने 14 नवंबर को पेशाब करने के बारे में नहीं बताया था। 19 नवंबर को उन्हें वीडियो के बारे में पता चला तो पेशाब किए जाने की जानकारी हुई। उन्होंने मेडिकल थाने में जानकारी दी।

पुलिस ने मुकदमे में आईपीसी की धारा 294 बढ़ा दी। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आशीष मलिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे फरार आरोपी अवि शर्मा, राजन, मोहित ठाकुर और अन्य युवकों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिता बोले-इंसाफ नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह
छात्र के पिता का कहना है कि पुलिस को इस मामले में अपहरण की धारा भी लगानी चाहिए। इसको लेकर वे एसएसपी से मिलेंगे। अगर आरोपी जेल नहीं गए तो वे आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।

सारे साक्ष्यों के साथ किया कोर्ट में पेश
मेडिकल थाना प्रभारी सूर्य दीप सिंह का कहना है कि आरोपी आशीष मलिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 और 294 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वीडियो और फोटोग्राफ भी साक्ष्य के रूप में दिए गए। रविवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि पेशाब वाली बात परिजनों ने शनिवार को बताई तो इसके बाद मुकदमे में धारा बढ़ा दी गई।

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आशीष मलिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे फरार आरोपी अवि शर्मा, राजन, मोहित ठाकुर आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 और 294 के अंतर्गत सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed