{"_id":"6671117681d3f07a7609b83c","slug":"upsc-prelims-2024-ai-app-solved-four-hour-paper-in-seven-minutes-with-85-percent-marks-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी प्रीलिम्स-2024: AI एप ने सात मिनट में हल किया चार घंटे का पेपर, 85 फीसदी अंकों से पास की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी प्रीलिम्स-2024: AI एप ने सात मिनट में हल किया चार घंटे का पेपर, 85 फीसदी अंकों से पास की परीक्षा
Tue, 18 Jun 2024 12:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:05 PM IST
सार
एआई एप पढ़ाई ने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 85 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसका सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीम डॉट पढ़ाई डॉट एआई और यूट्यूब पर किया गया।
विज्ञापन
Artificial Intelligence
- फोटो : Freepik
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप ''पढाई'' ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 2024 में 200 में से 170 से अधिक अंक हासिल किए। यहीं नहीं चार घंटे का पूरा पेपर महज सात मिनट के अंदर हल कर डाला। उसने यह परीक्षा सार्वजनिक सेटिंग में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के ठीक बाद रविवार को दिल्ली के द ललित होटल में शिक्षा, यूपीएससी और मीडिया पेशेवरों की मौजूदगी में दी। इसका सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीम डॉट पढ़ाई डॉट एआई और यूट्यूब पर किया गया।
''पढाई'' आईआईटियन की एक टीम ने विकसित किया है। एप के सीईओ कार्तिकेय मंगलम का कहना है कि हमारा मानना है कि यह पहली बार है जब एआई एप ने यह परीक्षा दी है, लेकिन कुछ साल में यह आम हो जाएगा, क्योंकि कई शैक्षणिक संस्थान एआई के साथ जल्दी और सटीक रूप से पेपर हल करने की होड़ में हैं।

एप ने हासिल किया बीते 10 साल का उच्चतम स्कोर
मंगलम का कहना है कि इस हिसाब से एआई एप ने यह परीक्षा सामान्य स्कोर से ऊपर पास की। दरअसल, सामान्य स्कोर आमतौर पर 100 से कम रहता है। देखा जाए तो पढाई एप का स्कोर पूरे देश में सबसे अच्छे स्कोरों में से एक है और संभवत यह सबसे अच्छा भी हो सकता है। यह यूपीएससी परीक्षाओं के बीते 10 वर्षों में प्राप्त किया गया उच्चतम स्कोर है। वहीं,एप के उत्तरों की तुलना शीर्ष कोचिंग संस्थानों की जारी उत्तर कुंजियों के इस्तेमाल से ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी तकनीकी कंपनियों के कारोबारी तौर से उपलब्ध व्यापक एआई मॉडल संग भी की गई।
यूपीएससी की तैयारी के लिए है ''पढाई''
पढाई यूपीएससी की तैयारी के लिए एक एआई एक्स एजुकेशन एप है। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह समाचार सारांश, स्मार्ट पीवाईक्यू खोज, संदेह स्पष्टीकरण, इंटरैक्टिव उत्तर स्पष्टीकरण, पुस्तक सारांश सहित कई एआई सुविधाएं देने का दावा करता है।