फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over extra fees in exam forms; collected amount to be refunded.

Meerut News: परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त फीस पर हंगामा, वापस होगी वसूली की रकम

Tue, 22 Sep 2026 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar over extra fees in exam forms; collected amount to be refunded.
- यूजी में 800 रुपये प्रोजेक्ट शुल्क, पीजी बैक में तीन मदों की फीस जोड़ने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त फीस वसूली को लेकर छात्रों ने विरोध जताया है। यूजी पांचवें सेमेस्टर के फॉर्म में तीन दिन तक 800 रुपये प्रोजेक्ट शुल्क और पीजी बैक पेपर फॉर्म में खेल, रोवर्स-रेंजर्स व सांस्कृतिक गतिविधियों की फीस जोड़ने का आरोप लगाया गया है। छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना सहित अन्य छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से शिकायत कर कुछ साक्ष्य सौंपे। कुलपति ने मामले की जांच कराने और अतिरिक्त फीस वापस कराने के निर्देश दिए हैं।
अंकित अधाना ने बताया कि यूजी पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म में शुरुआती तीन दिनों तक 800 रुपये प्रोजेक्ट शुल्क के नाम पर अतिरिक्त लिए गए। उनका कहना है कि यह शुल्क छठे सेमेस्टर में लिया जाना था। छात्रों के विरोध के बाद पोर्टल से शुल्क हटा दिया गया लेकिन तब तक कई विद्यार्थी अतिरिक्त फीस जमा कर चुके थे। छात्रों ने भुगतान की गई राशि ऑनलाइन माध्यम से वापस करने या अगले सेमेस्टर में समायोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैक पेपर में भी तीन मदों की फीस जोड़ने का आरोप
पीजी बैक पेपर फॉर्म में खेल शुल्क 60 रुपये, रोवर्स-रेंजर्स के 10 रुपये और सांस्कृतिक गतिविधियों के आठ रुपये अतिरिक्त जोड़ने का आरोप लगाया गया है। अंकित अधाना ने कहा कि बैक परीक्षा में इन मदों का शुल्क लेने का प्रावधान नहीं है। उन्होंने वित्त अधिकारी को पत्र देकर सभी पाठ्यक्रमों का आधिकारिक शुल्क ढांचा सार्वजनिक करने की मांग की है। कुलपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में रवि मावी प्रधान, एएन मलिक, अनुज गुर्जर समेत कई छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कुलसचिव को दिए जांच के निर्देश
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कुलसचिव डॉ. अजय कृष्ण यादव को जांच कराने और छात्रों से ली गई अतिरिक्त फीस वापस कराने के संबंध में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अंकित अधाना ने कहा कि पूर्व में भी परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस बार परीक्षा शुल्क में 10 फीसदी बढ़ोतरी के बाद अतिरिक्त शुल्क लिया जाना छात्रों पर आर्थिक बोझ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed