{"_id":"67d9e3489be949ac6d0dea1c","slug":"uproar-over-digging-of-road-in-front-of-shahi-idgah-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107502-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शाही ईदगाह के सामने सड़क खोदने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शाही ईदगाह के सामने सड़क खोदने पर हंगामा
विज्ञापन
सरधना। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सरधना की शाही ईदगाह के सामने सड़क खोदने पर हंगामा हो गया। ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और खोदाई कार्य रुकवा दिया। ईद का त्योहार नजदीक आने पर रास्ते पर आवागमन बंद होने को लेकर अधिकारियों को ठेकेदार की मनमानी से अवगत कराया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ईद से पहले ही सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
सरधना से ईकड़ी तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इस कारण सड़क की खोदाई की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क चौड़ीकरण के लिए ठेकेदार ने मंगलवार को मार्ग की खोदाई शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि खोदाई का कार्य सरधना की तरफ से किया गया है। मंगलवार को जेसीबी ने ईदगाह के सामने सड़क को खोदना शुरू किया। जानकारी के मिलने के बाद ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खोदाई कार्य का विरोध किया और कार्य को तुरंत बंद करा दिया। पदाधिकारियों ने डीएम, एसडीएम के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
साथ की ईद के त्योहार के नजदीक होने के कारण रास्ते पर हो रही खोदाई से होने वाली समस्या के बारे में बताया। बताया कि कुछ दिन बाद ईद का त्योहार है। बड़ी संख्या में लोग ईदगाह में नमाज अदा करने आते हैं। ऐसे में खोदी गई सड़क परेशानी का कारण बन जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ईद से पहले ही सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सदर मशकूर खान, वकार खान, मुदस्सिर राणा, मतलूब खान, हाफिज मोबीन आदि मौजूद रहे।