फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar by villagers over cow slaughter incident in BJP leader's field

भाजपा नेता के खेत में गोकशी की घटना पर ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 26 Nov 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar by villagers over cow slaughter incident in BJP leader's field
भाजपा नेता के खेत में गोकशी की घटना पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

जानीखुर्द। पुलिस प्रशासन की सख्ताई के बावजूद गोकशी की घटना नहीं रुक रही है। गांव पूठरी के जंगल में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता के खेत में गोकशी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर घटना का पता चला। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की है।
गांव पूठरी में गेझा मार्ग पर भाजपा नेता अशोक सैनी के खेत हैं। बुधवार सुबह वह खेत पर गन्ने की छिलाई करने पहुंचे। उन्हें अपने खेत पर दो गोवंश के अवशेष पडे़ दिखाई दिए। अशोक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी थोड़ी ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर गोवंश अवशेष को मिट्टी में दबवाने का प्रयास किया। जिसका विरोध मौके पर जमा भीड़ ने किया। बाद में पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने मौके से मांस के सैंपल लेकर बाकी अवशेषों को जेसीबी मशीन से खेत में ही गड्डा खुदवाकर दबवा दिया। सीओ सरधना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed