फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at the ADG office of the gym trainer's family

जिम ट्रेनर के परिजनों का एडीजी कार्यालय पर हंगामा

Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the ADG office of the gym trainer's family
मेरठ। जिम ट्रेनर परवेंद्र की हत्या के मामले में परिजनों ने बुधवार को एडीजी कार्यालय पर हंगामा किया। आरोप है कि हत्या में मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और उसके साथी की भूमिका संदिग्ध है। उनको मुकदमे में नामजद कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के सकौती गांव निवासी परवेंद्र की बीती नौ सितंबर को नंगली-शाहपुर गांव मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दौराला पुलिस ने अमित मलिक, शिवा मलिक व रजत राठी को जेल भेजा था। परवेंद्र का भाई जितेंद्र, भाजपा नेता मीलन गौतम और ग्रामीण बुधवार को एडीजी कार्यालय पहुंचे। जितेंद्र का आरोप है कि उसके भाई की हत्या में मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अंकित मलिक एवं उसके साथी विनय भारद्वाज की भूमिका संदिग्ध है। इनकी शिकायत कई बार दौराला पुलिस से कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समझौता नहीं करने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित परिजनों ने अंकित मलिक एवं विनय भारद्वाज को मुकदमे में नामजद करने की एडीजी से गुहार लगाई। वहीं, अंकित पर अवैध हथियार सप्लाई करने का भी आरोप लगाया। उधर, अंकित मलिक का कहना है कि परवेंद्र उसका दोस्त था। उसका हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, इस बाबत एडीजी राजीव सभरवाल का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed