फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPPSC LT Grade Computer Exam to be Held Today at 25 Centers

Meerut News: 25 केंद्रों पर आज होगी यूपीपीएससी एलटी ग्रेड कंप्यूटर परीक्षा

Sat, 04 Apr 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
UPPSC LT Grade Computer Exam to be Held Today at 25 Centers
- 11,616 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सीसीटीवी से होगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) कंप्यूटर परीक्षा रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले के केंद्रों पर 11,616 अभ्यर्थी भाग लेंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।

परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू होगा लेकिन 8:45 बजे प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की मूल पहचान पत्र जांच, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से तलाशी और आईरिश बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति भी साथ रखनी होगी। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या कोई भी संदिग्ध वस्तु लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 अभ्यर्थियों की सीटिंग व्यवस्था रहेगी और दो निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed