फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPPSC LT Grade Computer Exam to be held on Sunday

Meerut News: यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड कंप्यूटर परीक्षा रविवार को होगी

Thu, 02 Apr 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
UPPSC LT Grade Computer Exam to be held on Sunday
- जिले में 25 केंद्रों पर 11,616 परीक्षार्थी किए गए हैं पंजीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) कंप्यूटर परीक्षा रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
परीक्षा की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में बैठक हुई। इसमें एडीएम सिटी बृजेश कुमार ने कहा कि परीक्षा में कुल 11,616 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट (पालीवार), एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सह-केंद्र व्यवस्थापक और 50 प्रतिशत बाह्य निरीक्षक होंगे। बाकी निरीक्षक और सह-केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति संबंधित केंद्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों और स्टाफ को सुबह 6:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 7:30 बजे केंद्र के मुख्य द्वार पर रोल नंबर अनुसार कक्षवार सीटिंग प्लान प्रदर्शित होगा। प्रश्न पुस्तिकाओं वाले गोपनीय ट्रक और तालों की चाबियां सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश

अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू होगा, लेकिन 8:45 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी है। इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति भी साथ रखनी होगी। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या कोई भी संदिग्ध वस्तु लाने पर कार्रवाई की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों (चालीस प्रतिशत या अधिक विकलांगता वाले) को मांगने पर श्रुत लेखक और बीस मिनट प्रति घंटे के अतिरिक्त समय की सुविधा दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी दिव्यांगता प्रमाणपत्र, परिचय पत्र और दो फोटो साथ लाएं। आयोग ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, मजिस्ट्रियल व्यवस्था और पुलिस फोर्स की कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed