फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather Update: scorching heat by winds of Rajasthan, temperature crossed 44

उफ ये गर्मी: 28 वर्ष में मई में पहली बार पारा 44 पहुंचा, राजस्थान की हवाओं से तप रही पश्चिमी यूपी की धरती

Wed, 29 May 2024 10:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 May 2024 10:05 AM IST
सार

प्री मानसून की बारिश का असर कम होने के साथ-साथ मौसम में भी गर्मी बढ़ रही है। वहीं राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से वेस्ट यूपी की धरती तप रही है। 28 वर्ष में ऐसा पहली बार है जब तापमान 44 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन
UP Weather Update: scorching heat by winds of Rajasthan, temperature crossed 44
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा में राजस्थान की गर्म हवाओं से पश्चिमी यूपी की धरती तप रही है। मई में पहली बार तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। पिछले 22 साल में 28 मई का दिन सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। दो जून तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


इस बार मई में पड़ रही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लगातार गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिन से लगातार गर्मी का असर बहुत तेज हो रहा है। इस समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन-रात काटनी मुश्किल हो रही है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। गर्मी के सितम के चलते लोग हलकान हैं।

विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी से जूझ रहे लोगों को अभी राहत के आसार नहीं मिल रहे हैं। सीजन में पहली बार दिन में तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। अभी 48 घंटे तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 28 मई पिछले करीब 22 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। यहां का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

200 पार पहुंचा एक्यूआई
तापमान के बढ़ने के साथ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ रहा है, जिस कारण शहर की हवा दूषित हो रही है। शहर में जयभीमनगर का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई स्तर 207 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 262, गंगानगर में 178, पल्लवपुरम 182, दिल्ली रोड 190, बेगमपुल 225, तेजगढी चौराहा 187 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

नौतपा में इन फलों व सब्जियों का करें सेवन
चिकित्सक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि नौतपा में भीषण गर्मी व लू चल रही है। इससे बचने के लिए लोगों को आम या कैरी, सेब, केला, तरबूज, खरबूजा, संतरा, बेरीज, खीरा, लौकी, तोरई, नींबू, कीवी व नारियल का सेवन करना चाहिए। इन फलों व सब्जियों में काफी संख्या में मिनरल्स होते है, जो शरीर को ऊर्जा देते है।

गर्मी से शरीर में नमक और मिनरल्स की कमी हो जाती है। ऐसे में इन फलों व सब्जियों के सेवन से नमक व मिनरल्स की मात्रा को पूर्ण किया जा सकता है। बताया कि वह रोगियों को इन फलों व सब्जियों के सेवन की सलाह दे रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed