{"_id":"6272ac120d48101e13392e1c","slug":"up-weather-update-rain-after-a-dust-storm-in-meerut-muzaffarnagar-baghpat-and-two-people-have-died-by-lighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी ने मचाई तबाही: कई जिलों में उखड़े पेड़, सड़कों पर गिरे खंभे, बिजली गिरने से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी ने मचाई तबाही: कई जिलों में उखड़े पेड़, सड़कों पर गिरे खंभे, बिजली गिरने से महिला सहित दो की मौत
Wed, 04 May 2022 10:08 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 May 2022 10:08 PM IST
सार
अचानक आई आंधी ने पश्चिमी यूपी के जिलों में जमकर तबाही मचाई। आंधी से पेड़ और खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गए। वहीं बागपत में बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में तेज आंधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए और यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, बागपत में एक महिला सहित दो लोगों की बिजली गिरने से मौत गई।
मेरठ में बुधवार को दोपहर बाद आई बारिश और आंधी ने जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। हस्तिनापुर क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटकर रोड पर गिर गए। शाम साढ़े छह बजे शहर में आंधी के साथ बारिश हुई। बागपत में भी तेज बारिश हुई। वहीं जनपद के बालैनी क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा गांव खट्टा प्रहलादपुर में एक मकान पर बिजली गिर गई। इसमें गांव में पुष्पा (40) पत्नी बिट्टू की मौत हो गई। पूजा पत्नी पवन और परी (8) पुत्री पप्पू झुलस गई। मवीखुर्द गांव में खेत से लौट रहे अक्षित (18) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाली रिपोर्ट: पुलिस की तफ्तीश में खुले हत्या के बड़े राज, अफसरों के लिए सिरदर्द बना वारदातों का ये ट्रेंड, सच जानकर हर कोई हैरान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल हाईवे और शहर में सर्कुलर रोड पर पेड़ गिर गए, जिसके चलते यातायात परिवर्तन करना पड़ा। बुढ़ाना में एक मकान पर बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आकर शिफा (8) बेहोश हो गई। सहारनपुर और शामली में भी आंधी बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: ईद के दिन उठे चार जनाजे: कोटद्वार खुशियां मनाने गए चार दोस्तों की मौत, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ और गांव में पसरा मातम