फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather Today: Chance to Heavy rain in many districts of western UP

UP Weather: मौसम का बदला मिजाज, पश्चिमी यूपी में कल तेज धूप ने किया बेहाल, आज कई स्थानों पर हुई बारिश

Tue, 21 Sep 2021 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Sep 2021 12:34 PM IST
सार

मंगलवार को मौसम में गर्मी और उमस बरकरार है लेकिन आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
UP Weather Today:  Chance to Heavy rain in many districts of western UP
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले सप्ताह में हुई बारिश के बाद गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को पारा चढ़कर 33 पार पहुंच गया। दिनभर तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। वहीं रात को भी उमस बरकरार रही। हालांकि मंगलवार को भी सुबह तेज धूप निकली लेकिन चंद घंटों के बाद ही आसमान पर बादल छा गए। धूप-छांव के बीच जहां मौसम में गर्मी और उमस बनी रही, वहीं शाम को कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार से मामौसम साफ रहेगा।  

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में शुक्रवार और शनिवार को कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा और उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। अधिकतम आर्द्रता 82 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  डेंगू का वार: मेरठ में बुखार से पांच की मौत, मेडिकल व जिला अस्पताल में ओपीडी तीन हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई में आई बढ़ोतरी 
सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 81 और न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो से चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। हालांकि तेज धूप के कारण मेरठ में एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई 88 पर पहुंच गया। 

मंगलवार को मौसम में गर्मी और उमस बरकरार रही, लेकिन आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। मेरठ में शहर से लेकर देहात तक और आसपास के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार से मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।  

बिजली की आंखमिचौली जारी, लोग परेशान
विद्युत अभियंताओं के आंदोलन का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ने लगा है। सोमवार को भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही। मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से पीवीवीएनएल अभियंता आंदोलन की राह पर है। अभी तक आंशिक रूप से कार्य बहिष्कार कर रहे अभियंताओं ने सोमवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ना शुरू हो गया है। सोमवार को शहर के लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, लेडीज पार्क, सेंट लुक्स, रेलवे रोड, पीएल शर्मा अस्पताल, बेगमपुल, टाउन हाल, शारदा रोड, रामलीला ग्राउंड, हापुड़ रोड बाईपास, माधवपुरम, मोहकमपुर, रोहटा रोड पर बिजली कटी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed