फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dengue in Meerut news: five died due to viral fever in Meerut, OPD full in hospitals

डेंगू का वार: मेरठ देहात में बुखार से पांच की मौत, मेडिकल व जिला अस्पताल में ओपीडी तीन हजार के पार  

Tue, 21 Sep 2021 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Sep 2021 12:18 PM IST
सार

मेरठ जिले में डेंगू के अब तक 205 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 103 सक्रिय मरीज हैं। वहीं देहात क्षेत्र के कुराली गांव में पिछले 24 घंटे में चार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
Dengue in Meerut news: five died due to viral fever in Meerut, OPD full in hospitals
मेरठ मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द थानाक्षेत्र में डेंगू और बुखार कहर बरपा रहा है। जिले में सोमवार को डेंगू के 18 नए मरीज मिले। कुराली गांव में पिछले 24 घंटे में चार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि सभी की मौत बुखार के चलते हुई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बुखार नहीं, अन्य बीमारियों के चलते लोगों ने दम तोड़ा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अब तक कुराली में डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। ग्रामीणों में दहशत को देखते हुए सोमवार को सीएमओ अखिलेश मोहन और मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव में कई स्थानों पर जलभराव मिलने पर उन्होंने प्रधान को सफाई और फागिंग करवाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


ग्रामीण अमरीश, विजय आदि का कहना है कि गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम खानापूर्ति के लिए गांव में आती है। किसी भी मरीज को उचित उपचार नहीं मिल रहा है। गांव में बीते 24 घंटे में राजकुमार, बिन्नी, भागमल, सुभाष की बुखार से मौत हुई है। ओमवीर की तीन दिन पूर्व मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  रिश्तों का कत्ल: दोहरे हत्याकांड से दहला ब्रह्मपुरी, प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पति को दी खौफनाक मौत

तोहफापुर के 23 घरों समेत 31 जगह मिला लार्वा 
जिले में डेंगू के अब तक 205 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 103 सक्रिय मरीज हैं, इनमें 54 अस्पतालों में भर्ती हैं और 49 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला मलेरिया विभाग की टीम को घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में 31 घरों में लार्वा मिला है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा 23 घरों में परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव तोहफापुर में लार्वा मिला है। गगन विहार, कसेरू बक्सर, नंगला बट्टू और जयभीमनगर में लार्वा मिला है। फ्रिज के पीछे प्लेट, टायरों, कूलर, खुले में रखे जूते, जल पात्र और गमलों आदि में लार्वा भरा पड़ा है। अब तक 310 नोटिस दिए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है। 

कासमपुर में बुखार से तप रहा हर घर, चार की हो चुकी मौत
माछरा के स्वामीपुर कासमपुर में तीन दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। चार लोगों की बुखार से मौत भी हो चुकी है। प्रधान संजीवदत्त शर्मा ने बताया कि गांव में ऐसा कोई घर नहीं बचा है, जहां लोग बुखार से पीड़ित न हों। ग्रामीण खेमचन्द सैनी ने बताया कि गांव के तालाब मे गंदगी भरी होने के कारण पानी दूषित हो गया है। माछरा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि स्वामीपुरा कासमपुर में कैंप लगाकर 50 सैंपल लिए गए थे। बुखार के मरीजों को दवा भी बांटी गई थी।

मेडिकल और जिला अस्पताल में ओपीडी तीन हजार के पार 
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी में तीन हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। ज्यादा मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा रोगों आदि के आ रहे हैं। 

कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
सोमवार को 6384 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। कोरोना के तीन सक्रिय केस हैं, जिनमें से एक अस्पताल में भर्ती है और दो होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed