यूपी : अध्यापक ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक अध्यापक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह अध्यापक का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगासागर कॉलोनी में शनिवार देर रात शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गंगासागर सागर कॉलोनी निवासी संजय शर्मा (56) पुत्र मन्नूलाल परिवार के साथ रह रहे थे। वह नौचंदी क्षेत्र के जयदेवी नगर स्थित सीता भारती स्कूल में शिक्षक थे। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को सूचना दी। खिड़की से झांककर देखा तो शिक्षक का शव पंखे से लटका हुआ था।
परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र राठौर भी मौके पर पहुंचे इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। एसओ भावनपुर का कहना है कि इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/