{"_id":"6762f6a886c8d4fdba0ace08","slug":"up-stf-arrested-ashok-pradhan-who-was-carrying-a-bounty-of-rs-25-thousand-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 25 हजार के इनामी अशोक प्रधान को STF ने पकड़ा, गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 25 हजार के इनामी अशोक प्रधान को STF ने पकड़ा, गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी
Wed, 18 Dec 2024 09:52 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Dec 2024 09:52 PM IST
सार
मेरठ एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अशोक प्रधान को पकड़ा है। हापुड़ के सिम्भावली थाने से आरोपी वांछित चल रहा था। इनामी हिस्ट्रीशीटर ने गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी अशोक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ ने हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगनहर की पटरी से 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अशोक प्रधान को गिरफ्तार किया है। उसने गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी देने पर अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दी थी। हापुड़ के गांव वीरसिंहपुर का अशाेक प्रधान शातिर अपराधी है और सिंभावली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर आया हुआ था।
एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया मुजफ्फरनगर जनपद के के बुढ़ाना कोतवाली के गांव मिडकाली निवासी हर्ष डबास के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डालने का ठेका है। हर्ष ने पीर नगर के पास कैंप ऑफिस बनाया हुआ है। गत माह वीरसिंहपुर के रिंकू ने उसको फोन करके कहा कि वीरसिंहनपुर गांव के अशोक प्रधान से आकर बात कर लो।
यह भी पढ़ें: Vande Bharat: भरी सर्दी में यात्रियों को ट्रेन में नहीं मिल रहे कंबल, न चल रहे ब्लोअर, पढ़ें-क्या बोले अफसर

अपहरण कर जान से मारने की दी थी धमकी
रिंकू दूसरे दिन हर्ष के कैंप कार्यालय पर पहुंचा और फोन से उसकी अशोक प्रधान से बात कराई। अशोक प्रधान ने उससे मिलने के लिए घर आने को कहा। रिंकू ने कहा कि उसे प्रधानजी के घर जाना ही पड़ेगा। 18 नवंबर को हर्ष से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी तथा ना देने पर अपहरण कर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हर्ष ने हापुड़ के सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रंगदारी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अशोक प्रधान फरार चल रहा था। थाना गजरौला के एक हत्या के मामले में वह कुछ समय पहले ही जमानत पर आया है। वह सिंभावली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

भागने की फिरार में था अशोक, एसटीएफ ने धर दबोचा
बुधवार को एसटीएफ टीम हापुड़ में सिम्भावली थाना क्षेत्र में थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी अशोक प्रधान डिबाई की तरफ से गंगनहर पर आने वाला है। वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर एसटीएफ टीम ग्राम नवादा के पास गंगनहर पर बने पुल के पास पहुंची। वहां सिंभावली पुलिस भी चेकिंग कर रही थी। कुछ समय बाद वहां पर आए अशोक प्रधान को टीम ने दबौच लिया। वह जंगल के रास्ते से पैदल ही गंग नहर पटरी पर आया था। उउससे तमंचा व कारतूस बरामद किए।
आरोपी पर 40 मुकदमे हैं दर्ज
एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अशोक प्रधान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला, लूट-डकैती और आर्म्स एक्ट के 40 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।