फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: sexually assaulted with BDS student in Meerut district

मेरठ: BDS की छात्रा के साथ दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, पीड़िता ने लगाई गुहार

Sat, 10 Dec 2022 01:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Dec 2022 01:35 PM IST
सार

मेरठ क्राइम समाचार : BDS की छात्रा के साथ दरिंदगी की गई। यही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
UP: sexually assaulted with BDS student in Meerut district
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मेरठ में बीडीएस की छात्रा से एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली युवती बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। डेढ़ साल पहले युवती की मुलाकात बागपत रोड निवासी आकाश से हुई थी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती कर ली। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


युवती ने आरोपी के परिजनों को घटना के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने भी अपने बेटे का पक्ष लेते हुए युवती से अभद्रता कर घर से निकाल दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टीपीनगर इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल कराया गया है। आज यानी शनिवार को बयान दर्ज किए जाएंगे। आकाश की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Result: BJP ने गंवाई खतौली सीट, पढ़िए हार की वजह,इन बयानों से बिगड़ा गणित,जयंत का बढ़ा कद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed