फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Route diversion will on many routes including Delhi Road on Moharram in Meerut

मोहर्रम पर रूट डायवर्जन: जुलूसों के दौरान रहेगा लागू, इन मार्गों पर नहीं रहेगी पाबंदी, पढ़ें काम की खबर

Fri, 28 Jul 2023 06:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

Meerut News : मोहर्रम पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जुलूसों के दौरान इन मार्गों पर पांबदी रहेगी। अगर आप कल यानि शनिवार को इन मार्गों से जाने के लिए निकलेंगे तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको कोई असुविधा नहीं होगी।

विज्ञापन
UP: Route diversion will on many routes including Delhi Road on Moharram in Meerut
मोहर्रम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मोहर्रम पर जुलूसों के दौरान रूट डायवर्जन किया जाएगा। जिले में शनिवार को जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए 11 बजे से रात्रि दो बजे तक दिल्ली रोड पर बागपत स्टैंड तिराहे से बेगमपुल और जीरोमाइल के बीच समस्त भारी वाहनों को निम्नानुसार डायर्वट किया जाएगा।

विज्ञापन


बताया गया कि आवश्यकतानुसार, हल्के वाहनों को भी विभिन्न जुलूसों की स्थिति को देखते हुए जुलूस मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

दिल्ली व बागपत की ओर से भैसाली बस अड्डे की ओर आने वाली बसों को परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर होते हुए कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर से होकर जीरोमाइल चौराहे से रजबन पैट्रोलपंप, लाल क्वाटर मोड़, नैनसी चौराहा, ओघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से वेस्ट एंड रोड होकर गुरु तेग बहादुर से बांय मुड़कर जली कोठी होते हुए भैसाली रोडवेज बस स्टैंड पर आएगी। वहीं, वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें इसी मार्ग से वापस जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें भी जादूगर चौराहे से दाहिने मुड़कर सैंट जोंस स्कूल के सामने से रजबन पैट्रोलपंप से लाल क्वार्टर मोड़ नैनसी चौराहा, ओघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से वेस्ट एंड रोड होकर गुरु तेग बहादुर से बांय मुड़कर जली कोठी होते हुए भैसाली रोडवेज बस स्टैंड आ सकेंगी। वापसी मे दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें इसी मार्ग से वापस जा सकेंगी।

विज्ञापन

बिजनौर की ओर से गाजियाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कमिश्नर आवास चौराहे से होते हुए जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी, एल-ब्लॉक से बांय मुड़कर व बिजली बंबा चौकी से दाहिने मुड़कर अपने गन्तव्य स्थान को जाएंगे।

मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जीरोमाइल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी होकर यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी चौराहे से होकर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: UP: पूजा शर्मा नहीं, जमीला खातून है, हिंदू बन मुस्लिम युवकों को फंसाती थी जाल में, होश उड़ा देगी इसकी सच्चाई

दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से गढ़ रोड व मवाना आने वाले समस्त भारी वाहनों को परतापुर बाईपास तिराहे से दैनिक जागरण चौक (शोप्रिक्स मॉल) से बिजली बंबा बाईपास से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: मासूम बच्चे का कत्ल: दादी ने अपने ही हाथों से मार डाला, नहीं कांपा कलेजा, पालन-पोषण से थी तंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed