फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police reached the final after defeating Hapur Panthers

Meerut News: हापुड़ पैंथर को हराकर यूपी पुलिस फाइनल में पहुंची

Sat, 04 Apr 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
UP Police reached the final after defeating Hapur Panthers
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मैच यूपी पुलिस और हापुड़ पैंथर के बीच खेला गया। यूपी पुलिस ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर यूपी पुलिस के कप्तान मंजीत सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी पुलिस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम के अन्नू चपराना ने 21 गेंद में 38 रन व राहुल ने 14 गेंद में 33 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

हापुड़ पैंथर के गेंदबाज प्रीत बालियान ने चार ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में हापुड़ पैंथर की टीम ने 13.5 ओवर में 91 रनों पर सिमट गई। टीम के शिवम ने 19 गेंद में 32 रन व रविंद्र सिंह ने 15 गेंद में 24 रन की पारी खेली। यूपी पुलिस के गेंदबाज फैजान ने 3.5 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट और विवेक ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच फैजान को मिला। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed