{"_id":"69d0305ff41dc9457408016d","slug":"up-police-reached-the-final-after-defeating-hapur-panthers-meerut-news-c-72-1-mct1009-151230-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रयागराज पैंथर 8 विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रयागराज पैंथर 8 विकेट से जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गेम सिटी एरेना में चल रहे आईडीए यूपी स्टेट स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव टूर्नामेंट में शुक्रवार को प्रयागराज पैंथर और सेक्रेटरी स्पार्टंस इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें प्रयागराज पैंथर ने 8 विकेट से मैच जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेक्रेटरी स्पार्टंस इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। डॉ. फैजान ने 39 गेंद में 55 रन, डॉ. शिवम ने 26 गेंद में 16 रन की पारी खेली। प्रयागराज पैंथर की ओर से डॉ. अभिनीत ने 4 और डॉ. बीके राय ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज पैंथर की टीम ने मात्र 10.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम के लिए डॉ. राहुल ने 30 गेंद में 62 रन की शानदार पारी खेली। डॉ. अतुल ने 18 गेंद में 37 रन बनाए। डॉ. वेदांत और डॉ. कुमार आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। डॉ. अभिनीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंत में यूनियन के प्रतिनिधियों और गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी।