फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Police exposed the gang as a victim became a Gangster and looted four hundred people in 4 years

यूपी: ठगी का शिकार हुआ तो बन गया सरगना, 4 साल में ठगे 400 लोग, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 24 Sep 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 24 Sep 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
UP: Police exposed the gang as a victim became a Gangster and looted four hundred people in 4 years
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के तीन बदमाश धर दबोचे। चार साल में चार सौ से ज्यादा लोगों को यह गिरोह ठग चुका है। यह गिरोह भीड़ भाड़ वाले इलाके में लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। यह बातें रविवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताईं। जानें आखिर कैसे ये गिरोह वारदात को देता था अंजाम:-

विज्ञापन

 

 

UP: Police exposed the gang as a victim became a Gangster and looted four hundred people in 4 years
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र दरिया निवासी लोहड्डा थाना बड़ौत, बागपत हाल पता मलियाना थाना टीपीनगर, सोनू पुत्र बाबूराम निवासी कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर हाल पता शताब्दीनगर थाना परतापुर और मोंटी पुत्र मुनेश निवासी रिठानी थाना परतापुर हैं। गैंग का सरगना प्रदीप है, जो दसवीं फेल है। जबकि सोनू पांचवीं और मोंटी दसवी पास है। प्रदीप ने पूछताछ में बताया कि चार साल पहले वह एटीएम कार्ड लेकर बड़ौत में पैसे निकालने गया था। पीछे से एक युवक ने मदद की बात कहकर उसका कार्ड बदलकर खाते से छह हजार रुपये उड़ा लिए थे। 

वेस्ट यूपी से दिल्ली, राजस्थान
ये आरोपी इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने हापुड़ अड्डे के पास एसबीआई के एटीएम के सामने से गिरफ्तार किए। इनके पास से एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा, ओबीसी, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम कार्ड के अलावा चार मोबाइल और 3500 रुपये बरामद हुए हैं। यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर के अलावा राजस्थान और दिल्ली में ठगी कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद बन गया ठग

UP: Police exposed the gang as a victim became a Gangster and looted four hundred people in 4 years
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

प्रदीप के अनुसार इसका बदले में उसने खुद एटीएम कार्ड बदलने शुरू कर दिए। भीड़भाड़ वाले स्थान जहां कोई भी व्यक्ति या महिला एटीएम से पैसे निकालने जाते थे, तो वह मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदलकर पिन नंबर नोट कर लेते थे। बाद में दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। जिस भी व्यक्ति के पास जिस बैंक का एटीएम कार्ड होता था, उसे उसी बैंक का दूसरा एटीएम कार्ड अपने पास से थमा देते थे। 

सब ठगी के पैसे से
गिरोह का सरगना ठगी की कमाई से दो बहनों की शादी कर चुका है तो पत्नी का इलाज करा चुका है। प्रदीप ने बताया कि करीब 20-25 लाख रुपये वह चार साल में ठग चुका है। अन्य दोनों युवक एक साल से उसके साथ जुड़े थे। ठगी के बाद पैसों का बंटवारा कर होटल में मस्ती करते थे। कुछ समय पहले ही वह मुजफ्फरनगर जेल से ठगी के मामले में जमानत पर छुटा था। ठगी के पैसों से वह दो बहनों की शादी में 20 लाख रुपये तक खर्च कर चुका है। अपनी पत्नी और एक महिला का ऑपरेशन व इलाज कराया। 

विज्ञापन

यह बरतें सावधानी

-अगर एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है तो किसी अनजान से मदद न लें, खासकर महिलाएं।
-एटीएम कार्ड का पिन नंबर या अन्य कोई जानकारी दूसरों को न दें 
-एक बार कार्ड एटीएम में प्रयोग कर लिया है तो पूरी तरह कैंसिल होने पर ही एटीएम बूथ छोड़ें।
-सुनिश्चित करें कि एटीएम में जहां कार्ड लगाते हैं वहां हरी या लाल लाइट ब्लिंक कर रही है या नहीं। 
-एटीएम प्रयोग करें तो बूथ में कोई दूसरा न हो, किसी परेशानी पर वहां मौजूद गार्ड को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed