फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police Bharti: Meerut Police has arrested two more candidates

UP Police Bharti: पुलिस ने दो और अभ्यर्थी को दबोचा, प्रबंधकों से साठगांठ कर कंप्यूटर को किया था हैक

Sun, 15 May 2022 01:11 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 15 May 2022 01:11 AM IST
सार

दरोगा भर्ती मामले में पुलिस ने दो और अभ्यर्थी को दबोचा है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों ने बड़ा पर्दाफाश किया है। जानिए आखिर क्या मामला खुलकर सामने आया है।

विज्ञापन
UP Police Bharti: Meerut Police has arrested two more candidates
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चार अभ्यर्थियों के जेल जाने के बाद सिविल थाना पुलिस ने शनिवार को दो और अभ्यर्थी हरिओम निवासी टीकरी अलवर राजस्थान और योगवीर निवासी गृह भत्ता हाथरस को गिरफ्तार कर लिया। कंप्यूटर हैक कराकर दरोगा भर्ती की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों ने बड़ा पर्दाफाश किया है। देहरादून और ग्वालियर की कंपनी के प्रबंधक से सेटिंग करके कंप्यूटरों को हैक किया गया था। 

विज्ञापन


वहीं पकड़े गए दोनों अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र के दो प्रबंधक महेश चंद्रा और दुष्यंत शर्मा को भी मुकदमे में नामजद आरोपी बनाया गया है। महेश चंद्रा प्रबंधक परीक्षा केंद्र कृष्णा इन्फोटेक आगरा, दुष्यंत शर्मा आरवी ऑनलाइन इन्फोटेक आगरा परीक्षा केंद्र के प्रबंधक हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एएसपी हफीजुर रहमान की शिकायत पर सिविल लाइन थाने मेरठ में शुक्रवार को दरोगा भर्ती के अभ्यर्थी विकास जादौन निवासी टटारपुर पोस्ट गंगापुर हाथरस, सुरेश कुमार निवासी नंगला मंधार गांव पोस्ट कुरसंधा हाथरस, दीपक कुमार निवासी बिसावर गांव हाथरस और योगेश कुमार निवासी बिचपुरी गांव पोस्ट मुरसान हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बसपा नेता याकूब की शामत, परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई

वहीं शनिवार को इन चारों अभ्यर्थियों को सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से वे जेल भेज दिए गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद शर्मा ने बताया कि लखनऊ भर्ती बोर्ड से शनिवार को दो अभ्यर्थियों हरिओम और योगवीर सिंह के बारे में जानकारी दी गई। दोनों अभ्यर्थी भी मेरठ पुलिस लाइन में अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए आए थे। इन अभ्यर्थियों ने भी कंप्यूटर हैक कराकर दरोगा भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। 150 सवाल चंद मिनटों में किए हैं। 

अभ्यर्थी हरिओम ने एक दिसंबर 2021 में कृष्णा इन्फोटेक आगरा में और योगवीर ने आरवी ऑनलाइन सेंटर आगरा में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर उत्तीर्ण कर ली थी। शनिवार दोपहर को दोनों अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

अब तक छह गिरफ्तार 
मेरठ से अभी तक छह अभ्यर्थी गिरफ्तार हो चुके हैं। इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और मेरठ पुलिस लाइन में उनके अभिलेखों का सत्यापन चल रहा है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed