{"_id":"689fe60e408ba252870b6db7","slug":"up-news-young-man-beaten-to-death-in-meerut-clash-between-two-parties-over-loud-dj-sound-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, इस बात को लेकर हुआ था दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, इस बात को लेकर हुआ था दो पक्षों में संघर्ष
Sat, 16 Aug 2025 07:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:35 AM IST
सार
मेरठ रेलवे रोड थाना इलाके में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मेरठ जिले में रेलवे रोड थाना इलाके में महताब सिनेमा के पास मछेरान में शुक्रवार रात डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक युवक की दूसरे पक्ष के लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।
मोहल्ला मछेरान में शुक्रवार रात स्वतंत्रता दिवस पर दो पक्ष अलग-अलग डीजे बजा रहे थे। तेज आवाज को लेकर अब्दुल उर्फ यूसुफ की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में हाथापाई होने लगी।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर लात-घूंसे और लोहे की कुर्सियां चली। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अब्दुल को घेर लिया और पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।