{"_id":"6184cbae4bfbc07db30f5473","slug":"up-news-three-people-has-died-in-car-accident-in-kithore-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: दीपावली पर एक ही गांव के तीन व्यक्तियों की मौत, हर तरफ पसरा मातम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: दीपावली पर एक ही गांव के तीन व्यक्तियों की मौत, हर तरफ पसरा मातम, रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 05 Nov 2021 11:44 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:44 AM IST
सार
मेरठ शहर में दीपावली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक-साथ तीन व्यक्तियों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के किठौर क्षेत्र में गुरुवार को दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हसनपुर कलां से दीपावली की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे कार सवार ग्राम अमरपुर निवासी तीन व्यक्तियों की कार पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं एक-साथ तीन व्यक्तियों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
इन तीन व्यक्तियों की हुई मौत
बताया गया कि गुरुवार को गांव अमरपुर के अंकित, कपिल और रानू अपनी कार में सवार होकर हसनपुर कलां से दीपावली का सामान खरीदकर वापस अमरपर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर ही उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों लोग गाड़ी में बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो गांव वाले दौड़ पड़े। गांव के ग्राम प्रधान नीरज सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे तीनों लोगों के शवों को निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें