फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: There will be no Jagran in Hashimpura of Meerut on two May BJP leaders accepted order of police

बैकफुट पर भाजपा नेता: अब दो मई को नहीं होगा माता का जागरण, इंस्पेक्टर को दी थी चेतावनी, ये था पूरा मामला

Sat, 30 Apr 2022 12:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Apr 2022 12:28 AM IST
सार

भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए हैं। अब दो मई को माता का जागरण नहीं होगा। इस मामले में भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर को खुली चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
UP News: There will be no Jagran in Hashimpura of Meerut on two May BJP leaders accepted order of police
इंस्पेक्टर से नोकझोंक करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के हाशिमपुरा में दो मई को जागरण करने पर अड़े भाजपा नेता शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद शुक्रवार को बैकफुट पर आ गए। एडीएम सिटी और एसपी सिटी के साथ पुलिस ऑफिस में मीटिंग के बाद सिविल लाइन इंस्पेक्टर को धमकी देने वाले नेताओं के सुर बदल गए। इन नेताओं ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईद के बाद अनुमति लेकर जागरण का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

  
हाशिमपुरा में दो तारीख को जागरण कराने के लिए भाजपा नेता दीपक शर्मा ने इंस्पेक्टर को फोन किया था। इंस्पेक्टर ने बिना अनुमति आयोजन न होने देने की बात कही थी। इस पर दीपक शर्मा ने इंस्पेक्टर को चुनौती दी थी कि जागरण ईद के दिन ही होगा। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसके बाद भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने इंस्पेक्टर से मिलकर चेतावनी दी थी कि ताकत हो तो जागरण रोक लेना। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। भाजपा नेता बिना अनुमति के ही जागरण कराने पर अड़े थे और इस आयोजन में कई मंत्रियों-विधायकों को अतिथि बनाने के संबंध में सूचना भी जारी कर दी थी। शुक्रवार को इस जंग पर विराम लग गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दोनों पक्षों से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की लंबी बात चली। सांप्रदायिक सौहार्द के लिए आपसी सहमति के बाद जागरण टाल दिया गया है। 


यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें

सहमति का वीडियो भी वायरल 
एसपी सिटी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिये मैसेज दिया कि बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा था। भाजपा के कई बड़े नेताओं से बातचीत हो गई है। कोई विवाद नहीं था, अनुमति के बाद ही कार्यक्रम होंगे। वहीं, भाजपा नेता दीपक शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की है, जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन से बात हो गई है। कुछ लोगों ने भ्रमित कर दिया था। ईद के बाद अनुमति लेकर माता का जागरण कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed