फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: One died and five people injured in road accident at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

मेरठ करनाल हाईवे पर हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत और पांच घायल

Sat, 10 Oct 2020 11:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
UP News: One died and five people injured in road accident at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ करनाल हाईवे पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबक पांच लोग घायल हो गए। ये सभी मेरठ में ईंट उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर वापस आ रहे थे। वहीं रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ग्रामीण आमिर 20 पुत्र बुंदू की मौके पर मौत हो गई। वहीं सलमान (20 वर्ष) पुत्र कामयाब, फरमान (18 वर्ष) पुत्र गफ्फार, मैकार (22 वर्ष) पुत्र आसफ अली, आसिफ (26 वर्ष) पुत्र इदरीश व आमिल पुत्र भुल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। गंभीर हालत में सभी घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: अखाड़ा बन गया नगर निगम का दफ्तर, अधिकारियों में चले लात-घूंसे, ये है पूरा मामला

घटना से मेरठ करनाल हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने सड़क के बीच में पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर यातायात को चालू किया। घटना से जौला गांव में शोक व्याप्त है। मृतक आमिर के परिवार में कोहराम मचा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed