{"_id":"66d0cc154fdca46d550855b6","slug":"up-news-meerut-will-get-a-big-gift-in-two-weeks-know-what-mp-arun-govil-said-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ को दो सप्ताह में मिलेगी बड़ी सौगात, जानें क्या बोले सांसद अरुण गोविल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ को दो सप्ताह में मिलेगी बड़ी सौगात, जानें क्या बोले सांसद अरुण गोविल
Fri, 30 Aug 2024 01:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:13 AM IST
सार
मेरठ के भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि अगले दो सप्ताह में मेरठ के लिए एक बड़ी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ में जानकारी देते सांसद अरुण गोविल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ में इनररिंग रोड की स्वीकृति हो गई है। एक सप्ताह में इस पर काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री के मिलने के बाद नगर में सीवर लाइन के लिए सर्वे का कार्य शुरू कराया गया है। दो सप्ताह में मेरठ के लिए एक बड़ी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में सांसद अरुण गोविल ने कहा कि उनका मकसद विकास कराना है। जो भी करना है जनहित में करना है। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें भी गति दी गई है। रैपिड रेल जल्द ही संजय वन स्थित शताब्दीनगर आने वाली है। रेलवे सिटी स्टेशन के आधुनिकीकरण को स्वीकृति दिलाकर मॉडल फाइनल कराया गया है। मेरठ-लखनऊ के बीच वंदेभारत ट्रेन शनिवार से शुरू होने वाली है। रेल मंत्री से मिलकर इस ट्रेन को अयोध्या और वाराणसी तक चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनररिंग रोड बीते 15 साल से लंबित है, मुख्यमंत्री से मिलकर इसे स्वीकृत कराया है। लोक निर्माण विभाग इसे बनाएगा, धनराशि एमडीए देगा। एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष मेरठ के सीवर की समस्या रखी थी। आठ दिनों में ही सीवर लाइन डालने के लिए सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि मेरठ से जेवर इंटरनेशल एयरपोर्ट के लिए मेरठ एक्सप्रेस-वे से सीधे मार्ग के लिए जल्द परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलना है। मेरठ महानगर को सोलर महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। हापुड़ में अधिवक्ताओं के लिए भूमि दिलाने का निर्णय कराया है। दो सप्ताह में मेरठ के लिए एक बड़ी घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेरठ से जेवर इंटरनेशल एयरपोर्ट के लिए मेरठ एक्सप्रेस-वे से सीधे मार्ग के लिए जल्द परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलना है। मेरठ महानगर को सोलर महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। हापुड़ में अधिवक्ताओं के लिए भूमि दिलाने का निर्णय कराया है। दो सप्ताह में मेरठ के लिए एक बड़ी घोषणा की जाएगी।